पाक सफर पर रवाना हुए आजमीन-ए-हज
पहलेजत्थे में 239 आजमीन-ए-हज ने उड़ान भरी। इनमें 140 पुरुष 99 महिलाएं शामिल थीं। इनमें रांची, बोकारो, धनबाद, दुमका, इस्ट सिंहभूम, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, पाकुड़ और पलामू के हजयात्री शामिल थे। रांची के सबसे ज्यादा 57 यात्री थे। दोपहर 2 बजे से ही इनका काफिला एयरपोर्ट पहुंचने लगा था। रविवार को दूसरे जत्थे में भी विभिन्न जिलों के 239 हजयात्री रवाना होंगे।
देरसे आया विशेष विमान
देररात लगभग 1 : 30 बजे हज यात्रियों का पहला जत्था बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से डायनेमिक एयरलाइंस (एआई-5301) की फ्लाइट जेद्दाह के लिए उड़ा। विमान लगभग 5:30 घंटे में जेद्दाह पहुंचेगा। सउदी अरब से विमान लेट से उड़ान भरा, जो रात 8:30 बजे विमान रांची एयरपोर्ट पहुंचा।ै
एयरपोर्ट पर यात्रियों को बधाई देकर रवाना करते सीएम।
एक बुजुर्ग को रवाना करने पहुंचीं महिलाएं।
एयरपोर्ट पर हज यात्रियों को विदा करते परिजन।