- Hindi News
- आईआईएम रांची के स्टूडेंट्स रॉन बाबू को मिला ओपी जेम्स अवार्ड
आईआईएम रांची के स्टूडेंट्स रॉन बाबू को मिला ओपी जेम्स अवार्ड
रांची | आईआईएमरांची के छात्र रॉन बाबू जॉन को ओपी जेपी जेम्स अवार्ड-2014 दिया गया। उन्हें अवार्ड के रूप में 1.5 लाख नकद, सिल्वर मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया। जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अरुण उरांव ने जॉन को यह पुरस्कार दिया। इस अवसर पर कंपनी के जीएम कर्नल समित कुमार साहा, मैनेजर बागेश्वर चौधरी, डिप्टी मैनेजर अवनींद्र मिश्र सहित संस्थान के फैकल्टी उपस्थित थे। प्रत्येक वर्ष यंग पुरस्कार इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के प्रतिभाशाली छात्रों को प्रदान किया जाता है।