पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन डकैती मामले में छह अपराधी हुए गिरफ्तार

ट्रेन डकैती मामले में छह अपराधी हुए गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | मंगलवारको इस्लामपुर के समीप मछरियावां हॉल्ट के पास पटना-हटिया एक्सप्रेस में डकैतों ने हथियार के बल पर व्यवसायी विनय वर्मा से 2.5 लाख रुपए नकद और 2.5 लाख की चांदी से भरा बैग लूट लिया था। ट्रेन हटिया रही थीं। इस मामले में बुधवार को छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूटे गए 1.40 लाख नकद के अलावा एक पिस्तौल, दो कारतूस, छह मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ है। इस संबंध में पटना एसएसपी जितेंद्र राणा ने कहा कि सरगना डेको उर्फ बिपीन के अलावा सुजीत, कमलेश, जितेंद्र यादव, अनंत और गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रेन डकैती में डेको गैंग का हाथ था। डकैती का लाइनर पीड़ित विनय वर्मा का नजदीकी निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन वो फरार है।