- Hindi News
- बिजली कनेक्शन के लिए ढाई हजार रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार
बिजली कनेक्शन के लिए ढाई हजार रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार
रांची | बिजलीकनेक्शन के लिए ढाई हजार रुपए बतौर रिश्वत लेते जेई राम चौतंबा को निगरानी ब्यूरो ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी निगरानी सुरेंद्र सलकर ने जेई को गिरफ्तार कर रांची लाया। उसे गुरुवार को जेल भेजा जाएगा। इस संबंध में निगरानी थाना में मामला दर्ज किया गया है। निगरानी एसपी विपुल शुक्ला ने बताया कि लातेहार के रौशन कुमार ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था। पहले उन्हें 20 रुपए की रसीद दी गई और बताया गया कि वह जेई साहब से मिल लें। जब रौशन जेई से मिले, तो उन्हें बताया गया कि कनेक्शन के लिए अलग से ढाई हजार रुपए लगेगा।