पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुटिया के दो शराब दुकानों से नकद समेत 50 हजार के शराब ले गए चोर

चुटिया के दो शराब दुकानों से नकद समेत 50 हजार के शराब ले गए चोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | चुटियाथाना क्षेत्र के इंदिरा चौक के निकट अंग्रेजी शराब की दो दुकानों से नकद समेत 50 हजार रुपए के शराब की चोरी हो गई। दोनों दुकान के संचालकों ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। वहीं चुटिया पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी है, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की है। थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक इंग्लिश वाइन शॉप के संचालक सिकंदर ठाकुर ने बताया कि उनकी दुकान का बीमा नहीं है, इसलिए उसने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। उसने बताया कि दोनों दुकान से 15-15 हजार नकद समेत एक-एक पेटी शराब की चोरी हुई है। बीते रात शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घूसे और चोरी की।