पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंगल की जमीन बेचने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

जंगल की जमीन बेचने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंगलकी सरकारी जमीन बेचने वाले गिरोह के सरगना महबूब अंसारी को वन विभाग के अफसरों ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने करीब सात एकड़ जमीन फर्जी तरीके से विभिन्न लोगों के नाम बंदोबस्त कर दिया। उस जमीन पर मकान भी बनाए जा रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर रेंज अफसर विश्वनाथ प्रसाद के निर्देश पर एक टीम छापेमारी के लिए मांडर भेजी गई। मांडर के सरगावां मुरजुली गांव में रहने वाले इस्लाम अंसारी के पुत्र महबूब अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फॉरेस्टर अमर कुमार पासवान कुछ दिनों पूर्व मांडर के वन क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। उन्होंने देखा कि जंगल की जमीन पर एक व्यक्ति घर बना रहा है। पासवान उसके पास पहुंचे और पूछा कि वन भूमि पर किसके आदेश से मकान बना रहे हो। उक्त व्यक्ति ने बताया कि महबूब अंसारी ने जंगल के निकट रहने वाले कई लोगों को जमीन का बंदोबस्त किया है। पासवान ने इसकी सूचना रेंज अफसर विश्वनाथ प्रसाद को दी। उन्होंने एक टीम का गठन किया, जिसमें फॉरेस्टर अमर कुमार पासवान, दिवाकर झा, वनरक्षी रामनारायण लाल, मोतिया भगत और सोमेश्वर उरांव शामिल थे।