पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर हाजत में रहा 10 साल का सचिन

दिनभर हाजत में रहा 10 साल का सचिन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोबाइलचोरी के आरोप में बरियातू थाना पुलिस ने दस साल के एक बच्चे को दिनभर थाना के हाजत में रखा। बच्चे का नाम सचिन कुमार है। वह भागलपुर के जमालपुर का रहनेवाला है। उसके खिलाफ बरियातू के गौतम बुद्ध मार्ग निवासी विजय उरांव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि बुधवार को वह रिम्स के गेट नंबर एक के पास जेरोक्स करा रहे थे, उसी वक्त एक बच्चा उनका मोबाइल चोरी कर भाग गया। उन्होंने पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ में नहीं सका। जब वह मामला दर्ज कराने थाना पहुंचे तो कुछ देर बाद एक महिला डॉक्टर भी मोबाइल चोरी का मामला लेकर थाना पहुंची। उनके साथ एक लड़का भी था। विजय उरांव ने उसकी पहचान कर ली। इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिया।