मुख्यमंत्री सचिवालय का होगा जीर्णोद्धार
भवननिर्माण विभाग कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय का जीर्णोद्धार कराएगा। इस दो मंजिला कार्यालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के अलावा उनसे संबद्ध अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कमरे हैं। इसके बावजूद जरूरतों के मुताबिक कम जगह है।
माना जा रहा कि विभाग की तरफ से मुख्य भवन में भी बदलाव किया जाएगा। इस पर करीब 93 लाख रुपए की राशि खर्च होने की संभावना है। इसके लिए निविदा निकाल दिया गया है।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपर मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती को माफी दे दी है। पिछले दिनों एटीआई में सीएम से उलझने के बाद सरकार ने चक्रवर्ती को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसका जवाब देते हुए सजल ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद सीएम ने माफ कर दिया।
बुधवार को सीएम कांके रोड स्थित सचिवालय में पहले दिन बैठे फाइल निपटाया।