पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्रिमंडल विस्तार 15 फरवरी के बाद संभव

मंत्रिमंडल विस्तार 15 फरवरी के बाद संभव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| झारखंडमें रघुवर दास सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 15 फरवरी के बाद होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार झाविमो के छह विधायकों का पार्टी में शामिल के कारण मंत्रिमंडल विस्तार में थोड़ी देरी हो सकती है। इन विधायकों में से दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसमें नवीन जायसवाल का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। दूसरा कौन मंत्री बनेगा, इसपर पार्टी के अंदर विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया जाएगा। झाविमो के विधायकों को मंत्री बनाए जाने का असर भाजपा कोटे से मंत्री बनाए जानेवाले दावेदारों पर पड़ सकता है। अब नए सिरे से सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल पर फैसला होगा। इस कारण भाजपा कोटे से मंत्री पद के दावेदारों में से कुछ के चेहरे बदल सकते हैं। इसके अलावा 15 फरवरी को सीएम अहमदाबाद जा रहे हैं। वहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र की रिसेप्शन पार्टी है। वहां से लौटने के बाद 16 फरवरी को सीएम मंत्रिमंडल विस्तार पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मंथन करेंगे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि 17 अथवा 18 फरवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।