- Hindi News
- भाजपा में आए विधायकों को मंत्री बनाना गलत : सीमा
भाजपा में आए विधायकों को मंत्री बनाना गलत : सीमा
भाजपाकी प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा है कि झाविमो के बागी विधायकों को सरकार में मंत्री बनाया गया, तो यह अनर्थ होगा। पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेने से पूर्व शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि जिन क्षेत्रों से ये विधायक चुनकर आए, वहां की जनता ने भाजपा के खिलाफ वोट देकर इन्हें जिताया। इन विधायकों ने चुनाव में करोड़ों रुपए खर्च किए। अब इनकी मंशा करोड़ों रुपए फिर से कमाने की है। जहां से ये विधायक चुनकर आए हैं, वहां की जनता भी अब ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि इन छह विधायकों को पार्टी में शामिल कराना कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात है।