- Hindi News
- एनटीपीसी ज्वाइंट वेंचर के लिए बनाएगा मॉडल
एनटीपीसी ज्वाइंट वेंचर के लिए बनाएगा मॉडल
रांची| मुख्यसचिव राजीव गौबा ने एनटीपीसी को झारखंड सरकार के साथ ज्वाइंट वेंचर के लिए अलग अलग उद्यमों के लिए अलग अलग तरह के मॉडल बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि एनटीपीसी विस्तृत रिपोर्ट दे, जिसमें पावर शेयरिंग और टैरिफ पर विशेष फोकस हो। उन्होंने एनटीपीसी को विभिन्न प्रकार की वित्तीय मॉडल के संयुक्त उद्यम के मॉडलों का विश्लेषण करने का भी निदेश दिया है। गौबा बुधवार को एनटीपीसी चेयरमैन अरुप राय चौधरी के साथ पतरातू थर्मल पावर प्लांट के जीर्णोद्धार वहां नए प्लांट की स्थापना को लेकर उच्चस्तरीय समिति की बैठक कर रहे थे।
बैठक में चौधरी ने एनटीपीसी के कार्यों के विस्तार से जानकारी दी। बताया कि कंपनी भारत की सबसे बड़ी पावर उत्पादक कंपनी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में एनटीपीसी के प्रोजेक्ट से झारखंड में पावर की उपलब्धता बढ़ेगी। बैठक में विकास आयुक्त आरएस पोद्दार, वित्त विभाग की प्रधान सचिव राजबाला वर्मा, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे और एनटीपीसी के कई अन्य उच्चाधिकारी भी मौजूद थे।