रघुवर सरकार बर्खास्त हो : सपा
रांची| समाजवादीपार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर रघुवर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। यादव ने कहा है कि चुनाव के बाद भाजपा गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला था। लेकिन 40 दिनों से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी मंत्रिमंडल का पूर्ण विस्तार नहीं हो सका है।