पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट के नए भवन बनाने को स्वीकृति

हाईकोर्ट के नए भवन बनाने को स्वीकृति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | मुख्यमंत्रीरघुवर दास ने झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन के निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। पिछले सप्ताह 329 करोड़ में बनने वाले इस नए भवन के निर्माण को तकनीकी स्वीकृति दी गई थी। इसे सीएम के पास प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा गया था। अब इस प्रस्ताव को झारखंड कैबिनेट की सहमति के लिए रखा जाएगा। रांची के धुर्वा में हाईकोर्ट के नए भवन के निर्माण की योजना है। इसके लिए करीब 150 एकड़ जमीन का आवंटन किया गया है। संभवत: अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।