- Hindi News
- रांची के छात्रों को मिलेगी ब्रेन एक्टीवेशन की ट्रेनिंग
रांची के छात्रों को मिलेगी ब्रेन एक्टीवेशन की ट्रेनिंग
मलेशियाकी मिड ब्रेन एक्टिवेशन की तकनीक अब रांची में मिड ब्रेन मास्टर्स और माइंड मल्टीप्लायर के साथ मिलकर शुरू हो रही है। इस तकनीक के माध्यम से बच्चों या बड़ों में दिमाग को शार्प कर उसके दांये हिस्से का उपयोग बताया जाएगा। ये जानकारी मलेशिया से आए प्रशिक्षक मैथ्यू चैंग ने बुधवार को पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस तकनीक की ट्रेनिंग से दिमाग इतना शार्प हो जाता है कि आखें बंद करके भी चीजों को पहचाना जा सकता है। इस अवसर पर विकास अग्रवाल ने बताया कि ब्रेन मैपिंग की यह सुविधा अब रांची के बच्चों को उपलब्ध हो सकेगी। मौके पर वर्कशाॅप में भाग लेने वाले बच्चों ने अपने अनुभव बताएं। इस अवसर पर एक्सपर्ट नवीन, राजेश अग्रवाल, नीतेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।