पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच केंद्रों पर होगी रक्षा सेवा परीक्षा

पांच केंद्रों पर होगी रक्षा सेवा परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| संघलोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी को किया जाएगा। रांची में परीक्षा आयोजन को लेकर पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर तीन पालियों में परीक्षा होगी। प्रथम पाली सुबह 9 से 11 बजे तक, दूसरी दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक और तीसरी पाली तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा केन्द्रों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को तैनात किया गया है।