- Hindi News
- रिम्स के छात्रों ने की रूम चेंज करने की मांग
रिम्स के छात्रों ने की रूम चेंज करने की मांग
रांची| हॉस्टलआवंटन के बाद बुधवार को कुछ पीजी छात्रों ने रूम चेंज करने की मांग रिम्स प्रबंधन से की। सुबह में चार छात्रों ने निदेशक कार्यालय पहुंचकर कहा कि उन्हें जो रूम अलॉट किया गया है वह रहने योग्य नहीं है। दीवारों से प्लास्टर उखड़ गया है। कमरों के वेरीफिकेशन के बाद उस पर निर्णय होगा।