पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीमेंस कॉलेज के बजट को आरयू की मुहर का इंतजार

वीमेंस कॉलेज के बजट को आरयू की मुहर का इंतजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| वीमेंसकॉलेज की छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। उनके लिए कॉलेज में सुविधाएं बढ़नेवाली है। छात्राओं की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने की पहल होगी। यह निर्णय बुधवार को कॉलेज की जीबी की बैठक में लिया गया। वीमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक में बुधवार को जीबी की बैठक प्राचार्य डॉ. मंजु सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इसमें वर्ष 2014-15 के बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा पिछले वित्तीय वर्ष में हुए खर्च को यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट के आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में कहा गया कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरी है। इसके लिए कॉलेज साइंस ब्लॉक और आर्ट्स ब्लॉक में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए जिला पुलिस और विवि प्रशासन से समन्वय स्थापित किया जाएगा। कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए विवि को प्रस्ताव भेजा जाएगा।