- Hindi News
- रांची जिला अंडर 14 क्रिकेट टीम के संभावित खिलाड़ियों की घोषणा
रांची जिला अंडर-14 क्रिकेट टीम के संभावित खिलाड़ियों की घोषणा
रांची जिला अंडर-14 क्रिकेट टीम के संभावित खिलाड़ियों की घोषणा
रांची | रांचीजिला क्रिकेट एसोसिएशन ने बुधवार को अंडर-14 टीम के लिए संभावित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी। एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद वसीम ने बताया कि इन खिलाड़ियों के लिए कैंप 13 फरवरी को लगाया जाएगा। खिलाड़ियों को शुक्रवार अपराह्न तीन बजे मोरहाबादी स्थित साईं कोचिंग सेंटर में कोच माणिक चंद्र घोष के पास रिपोर्ट करना है। खिलाड़ियों में अभिनव कुमार, आयुष राज, आयुष प्रकाश, शहनवाज रहमान, राहुल कुमार, मृणाल कांत दत्ता, युवराज सिंह, शुभम महतो, इफतेखार आलम, हर्ष करण सिंह, विकास गौरव, राम सुंदर सिंह अकेला, प्रतिक राज, मनीष कुमार सिंह, विशाल कमल, राम रोशन शरण, तरनदीप सिंह, अक्षत जैन, धीरज कुमार साह, द्विविया रंजन बरवा, रिकेश राज, राजा कश्यप, अमित कुमार गुप्ता, प्रीतम मुंडा, गौरव कुमार, सौरभ कुमार, कलस नाथ, मोतीलाल साहू, आकिब अतीक, अक्षत कुकरेती, आदिल अख्तर शामिल है।