- Hindi News
- संघों से वर्तमान प्रस्तावित किराया का रेट चार्ट मांगा गया
संघों से वर्तमान प्रस्तावित किराया का रेट चार्ट मांगा गया
रांचीसमेत खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा में ऑटो किराया कम होगा या नहीं, इसका फैसला अब बुधवार को होगा। इसे लेकर सोमवार को आरटीओ राजेश कुमार बरवार की अध्यक्षता में आरटीओ कक्ष में बैठक हुई। बैठक के बाद बरवार ने बताया कि बैठक में डीजल (ईंधन) के मूल्य में हो रही कमी को देखते हुए ऑटो किराया कम किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें संघों से वर्तमान और प्रस्तावित किराया का रेट चार्ट मांगा गया है। ताकि यह पता चले कि संघ किराए में कितनी फीसदी छूट देंगे। बैठक में संघ के प्रतिनिधियों ने मंगलवार की शाम तक का समय मांगा है। उनके द्वारा रेट चार्ट दिए जाने के बाद ही अंतिम फैसला बुधवार को लिया जाएगा।
ऑटो किराया पर कल लिया जाएगा फैसला