पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल पंप हड़ताल टूटी

पेट्रोल पंप हड़ताल टूटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची|तीन पेट्रोलपंप पर हुई लूट के बाद साउथ छोटानागपुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने रांची जिला के सभी पेट्रोल पंप को बंद करने का ऐलान किया था। सुबह छह से शाम छह बजे तक होनेवाली सांकेतिक हड़ताल डीजीपी के आश्वासन के बाद शाम चार बजे टूट गई। सोमवार की शाम चार बजे दुलारी पेट्रोल पंप पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। एसोसिएशन ने कहा कि पंप बंद होने से 6 से 7 करोड़ का नुकसान हुआ है। रांची जिला के 100 पेट्रोल पंप बंद थे। मिश्रा ने बताया कि एसोसिएशन को लीगल हथियार का लाइसेंस देने पर भी डीजीपी ने सहमति जतायी है। डीजीपी ने एसोसिएशन को आश्वासन दिया है दो दिनों के अंदर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी कहा कि सभी थानेदारों को सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 13 फरवरी को होनेवाली बैठक में एसोसिएशन अगला कदम उठाएगा।

डीजीपी ने दिया आश्वासन, दो दिन के अंदर गिरफ्त में होंगे लुटेरे