पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट के शिकार तीनों पेट्रोल पंपों का डीजीपी ने किया निरीक्षण

लूट के शिकार तीनों पेट्रोल पंपों का डीजीपी ने किया निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीजीपीराजीव कुमार ने सोमवार की रात रातू, हरमू और कडरू पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया जहां शनिवार की रात लूट की घटना घटी थी। साथ ही कई चौक-चौराहों पर पुलिस की नई प्रतिनियुक्ति उनके काम करने के तरीकों का डेढ़ घंटे तक जायजा लिया। उनके साथ आईजी एमएस भाटिया, डीआईजी प्रवीण कुमार सिंह और सिटी एसपी प्रभात कुमार भी थे। इस क्रम में डीजीपी के साथ पुलिस अधिकारियों नेे पिस्का मोड़, रातू स्थित पेट्रोल पंप, नगड़ी स्थित शाहदेव पेट्रोल पंप, काठीटांड़ चौक, कटहल मोड़ अरगोड़ा चौक, कडरू स्थित पेट्रोल पंप और हरमू स्थित ब्रदर्स पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया।

पुलिस की खामियों पर गौर किया

डीआईजीमंगलवार को डीजीपी को निरीक्षण रिपोर्ट सौंपेंगे। ताकि पुलिस को और अधिक संसाधनों से लैस किया जा सके। डीआईजी और सिटी एसपी ने डीजीपी से सभी पुलिस थाना के लिए एक-एक वाहन, समेत 40 बाइक और 40 वाहन समेत तीन सौ पुलिस फोर्स की मांग की थी। सभी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। उनके कार्यकलाप उनके रहने की व्यवस्था कैसी ही इसपर अधिकारियों ने गौर किया।