हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन शुरू
प्रतिदिन यह समय होगा ट्रेन के रवाना होने का
हटियासे राउरकेला के लिए सोमवार की शाम पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ किया गया। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने हटिया स्टेशन पर शाम 6.18 बजे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली से ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी हरी झंडी दिखाई। मंत्री सीपी सिंह ने राज्य के सांसदों से अपील की है कि राज्य के नई ट्रेनों के लिए दिल्ली जाकर आगामी रेल बजट में अपना पक्ष रखें और राज्य को नई ट्रेन दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने हटिया-राउरकेला ट्रेन चलाने के लिए रेलमंत्री सुरेश प्रभु को धन्यवाद दिया। मौके पर सांसद रामटहल चौधरी भी मौजूद थे।
हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन हटिया से शाम 4:40 बजे खुलेगी और रात 10:10 बजे राउरकेला स्टेशन पहुंचेगी। वहीं राउरकेला से सुबह 4:40 बजे खुलेगी और सुबह 10:45 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी। हटिया से राउरकेला का किराया 35 रुपए है।