जेट के अस्थायी कर्मचारी हड़ताल से लौटे
रांची | जेटएयरवेज के 22 अस्थायी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। सोमवार सुबह काम बंद कर ये एयरपोर्ट के बाहर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। इन्होंने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग कंपनी इनका पीएफ और वेतन नहीं बढ़ा रही है। बाद में आउटसोर्सिंग कंपनी के इंचार्ज ने कर्मचारियों से बात की और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। तब वे काम पर लौट आए।