आज हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
रांची | सोमवारको पूरे दिन रांची आसपास के इलाकों में बादल छाये रहे। पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को रांची आसपास के क्षेत्रों में बूंदा-बांदी की संभावना जताई है। कहीं-कहीं आसमान में बादल भी छाये रह सकते हैं। मंगलवार को अधिकतम 27 न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक वदूद ने कहा कि मंगलवार के बाद आसमान में बादल छंट जाएंगे। उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।