- Hindi News
- आज से पटना जानेवाली ट्रेन 15 फरवरी तक झाझा होकर जायेगी
आज से पटना जानेवाली ट्रेन 15 फरवरी तक झाझा होकर जायेगी
रांची | गया-मुगलसरायरेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने के कारण पटना जानेवाली तीन ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। हटिया-पटना एक्सप्रेस और पटना-हटिया एक्सप्रेस 10.2.2015 से 15.2.2015 तक और हटिया-पटना सुपर और पटना-हटिया सुपर ट्रेन और पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस और रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 11.2.2015 से 16.2.2015 तक मोकामा, झाझा, मधुपुर ,धनबाद, चंद्रपुरा होकर रांची आएगी। पटना-हटिया एक्सप्रेस 16 फरवरी से और हटिया-पटना सुपर और जनशताब्दी एक्सप्रेस 17 फरवरी से अपने निर्धारित रूट पर जाएगी।