कर्रा में नई ट्रेन का स्वागत किया गया
कर्रा में नई ट्रेन का स्वागत किया गया
कर्रा | हटिया-राउरकेलाके बीच नई लोकल पैसेंजर ट्रेन सोमवार से शुरू हुई। सोमवार शाम सात बजे जैसे ही नई ट्रेन कर्रा स्टेशन पहुंची लोग खूशी से झूम उठे। प्रखंड के छात्र-छात्राओं ने रांची से राउरकेला के लिए नई पैसेंजर ट्रेन शुरू किए जाने पर खूशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमलोगों को थोड़ी राहत मिली है। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष शेख फिरोज अपने कार्यकर्ताओं एवं कर्रा मुखिया रश्मि लकड़ा के साथ स्टेशन पहुंच कर नारियल फाेड़ा। इसके बाद चालक और गार्ड को माला पहनाया।