पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबूलाल प्रेमकुमार का लगन सेल एक्सपो का शुभारंभ

बाबूलाल प्रेमकुमार का लगन सेल एक्सपो का शुभारंभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थोकवस्त्र विक्रेता बाबूलाल प्रेमकुमार के दो दिवसीय लगन सेल महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को हुआ। पहले दिन झारखंड, बिहार पश्चिम बंगाल से 300 से ज्यादा कपड़ा व्यापारियों ने शिरकत की। इन्होंने उत्पादों बुकिंग कराई। आयोजक पंकज कुमार पोद्दार ने बताया कि महोत्सव में 15 कंपनियों के स्टॉल लगे हैं। कई वेराइटी के सैंपल पेश किए गए हैं। इनमें लीलन क्लब, डोनियर, मीजारो, डोरिअन ग्रे, आइकन, अशिमा, लवीना, कोमैक्स, एसआरएस सहित कई शामिल हैं। लगन स्पेशल एक्सपो में लहंगे, तुलसी आर्ट की डिजाइनर साड़ियों की विस्तृत रेंज पेश की गई है। संचालक ने बताया कि महोत्सव में खुदरा दुकानदारों के लिए कई स्कीम्स हैं। मैनेजर राहुल अडूकिया ने बताया कि इस महोत्सव में करीब 1000 डीलरों के पहुंचने का अनुमान है। मेले के अंतिम दिन मंगलवार को लाफ्टर शो आयोजित है। इसमें जानेमाने कलाकार कुलदीप ललकार राजन श्रीवास्तव शिरकत करेंगे। डांस कार्यक्रम भी आयोजित है। रंगारंग कार्यक्रम शाम 8 बजे से शुरू होगा।