पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर विकास मंत्री के हाथ से पुरस्कार पाकर बच्चे हुए गदगद

नगर विकास मंत्री के हाथ से पुरस्कार पाकर बच्चे हुए गदगद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रथम श्रेणी पास स्टूडेंट‌स हुए पुरस्कृत

इदरिसियातंजीम उर्दू मध्यम उच्च विद्यालय, हिंदपीढ़ी में सोमवार को मेधा पुरस्कार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। समारोह में वर्ष 2014 में प्रथम श्रेणी से पास 88 स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया। टॉपरों को मंत्री सीपी सिंह ने पुरस्कृ़त किया। स्कूल के सचिव अमर भाई ने कहा कि सरकारी सुविधाओं से यह विद्यालय वंचित है। शिक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ इस विद्यालय को नहीं मिलता है।

सीपी सिंह ने कहा कि मैं पहले रांची का विधायक हूं, बाद में मंत्री। इस विद्यालय की समस्याओं को दूर करना हमारी जिम्मेवारी है। इस अवसर मौलाना असगर मिसबाही, रियाज अहमद, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक और स्टूडेंट्स थे।