पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने दिखाई गायन में अपनी प्रतिभा

बच्चों ने दिखाई गायन में अपनी प्रतिभा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियनआइडल एकेडमी द्वारा सोमवार को सिंगिंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया। फेस्टिवल एकेडमी के कांके रोड स्थित कार्यालय में हुआ। इसमें झारखंड और बिहार के 175 बच्चों ने हिस्सा लिया। 15 साल से कम उम्र के बच्चों ने अपनी गायन प्रतिभा से जजों का दिल जीत लिया। वहीं, संत मिखाइल स्कूल की दो छात्राएं भी फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंची थी। उन्होंने अपनी गायन प्रतिभा से जजों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। जज के रूप में मुंबई से इंडियन आइडल शो के क्रिएटिव डायरेक्टर सतीश दत्त और शो के चीफ कोच आनंद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

अभिभावक भी उत्साितह

इंडियन आइडल एकेडमी द्वारा आयोजित सिंगिंग फेस्टिवल में सुबह से ही प्रतिभागियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। बच्चों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। वे अपनी बारी का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। वहीं, बच्चों को लेकर आए उनके माता-पिता का उत्साह भी कम नहीं था। जज के सामने जाने से पहले तक वे बच्चों का हौसला बढ़ा रहे थे। वहीं, अपनी प्रतिभा दिखाकर वापस लौटे रहे बच्चों से उसके माता-पिता के अलावा दूसरे बच्चे भी यह जानने को आतुर थे कि जज ने क्या कमेंट्स दिया।

10 बच्चों का हुआ चयन

फेस्टिवल में शामिल होने वाले बच्चों में 10 प्रतिभागियों का चयन नेक्सट राउंड के लिए किया गया है। एक महीने बाद कोलकाता में आयोजित राउंड में ये हिस्सा लेंगे। इस राउंड में सफल होने वाले बच्चों को फाइनल राउंड में भेजा जाएगा। वहीं, संत मिखाइल स्कूल की छात्राओं के रिजल्ट की घोषणा अभी नहीं हुई।

संत मिखाइल ब्लाइंड स्कूल की छात्राएं गाना गाती हुईं।