युवाओं के बीच पापुलर है नेहरू जैकेट्स
मलवरी लाइफ स्टाइल ने ऑनलाइन बिक्री के लिए वेबसाइट भी लांच की
मलवरीलाइफ स्टाइल ने सोमवार को अपने नेहरू जैकेट का स्प्रिंग कलेक्शन लांच किया। लाइनन फैब्रिक्स के बने ये जैकेट कई वाइब्रेंट कलर में उपलब्ध है। झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी की बेवसाइट (मलवरीलाइफ.इन) भी लांच की गई, जहां उपभोक्ता नेहरू जैकेट की खरीददारी अपने मनपसंद कलर और साइज के हिसाब से कर सकेंगे। इस मौके पर मलवरी लाइफ स्टाइल की संचालिका आरती पोद्दार ने बताया कि यंगस्टर के बीच नेहरू जैकेट की स्टाइल पापुलर हो रही है। ये यंगस्टर को इसलिए भी पसंद रही है क्योंकि यह खासतौर पर ऐसे मौसम के लिए अनुकूल होती है, जब मौसम ज्यादा सर्द हो और ज्यादा गर्म। मार्केट में नेहरू जैकेट में सूती, पॉली सिल्क एवं खादी से बनी डिफरेंट वैराइटीज मौजूद हैं।
लांचिंग के मौके पर जैकेट्स दिखाते कंपनी के लोग।