- Hindi News
- खेलकूद में विशेष रुचि लंे खिलाड़ी : मिश्रा
खेलकूद में विशेष रुचि लंे खिलाड़ी : मिश्रा
सीसीएलअंत क्षेत्रीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को डकरा स्टेडियम में शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एनके महाप्रबंधक केके मिश्रा ने झंडोत्तोलन कर किया।
सीसीएल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी मेरी लकड़ा के द्वारा खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई गई। वहीं सीसीएल के खिलाड़ी मेरी लकड़ा, यूडी बारा, रेशमी टोप्पो, राजकुमार बाल्मिीकी ने संयुक्त रूप से मशाल जलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता में एनके एरिया, बरका सयाल, अरगड्डा, ढोरी, सीसीएल मुख्यालय रांची, बोकारो एंड करगली, सीआरएम बरकाकाना, कुज्जू, पिपरवार, रजहारा एरिया के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर महाप्रबंधक और जीएम वेलफेयर ने सभी खिलाड़ियों को क्षमता के साथ-साथ खेलकूद में विशेष रुचि लेने की सलाह दी। इस समारोह के मुख्य अतिथि सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह होंगे। पहले दिन के पूरे खेल की उद्घघोषणा निर्भय शंकर प्रसाद के द्वारा एवं संचालन कमलेश कुमार ने की। इस अवसर पर सीसीएल के खेल अधिकारी आदिल हुसैन, एके सिंह, एसके गोस्वामी, एनके अग्रवाल, मिथिलेश सिंह, प्रेम कुमार, बीएन पांडेय, डीपी सिंह, विशाल सिंह, र|ेश कुमार, पुष्पा खलखो, रेणु देवी, पुतुल देवी सहित अन्य अधिकारी एवं श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल थे।
एथलेटिक्स के पहले दिन 26 इवेंट कराए गए
एथलेटिक्सके पहले दिन 26 इवेंट कराए गए। पहले दिन के परिणाम में बरका सियाल का दबदबा रहा। 84 अंकों के साथ बरका सियाल प्रथम, एनके एरिया 61 अंकों के साथ द्वितीय और रांची मुख्यालय 45 अंकों के साथ तृतीय स्थान में रहें। इसके अलावा पिपरवार 43, अरगड़ा 16, ढोरी 14, कुजू 12, सीआरएस 07, बी एंड के 07 क्रमशः स्थान मिला। वहीं, रजहारा का खाता भी नहीं खुल पाया। रजरप्पा, मगध आम्रपाली और चरही की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग भी नहीं ले पाया था। विजेता खिलाड़ियों को सीसीएल अधिकारी, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधियों ने मेडल देकर सम्मानित किया।
समारोह का उद्घाटन करते एनके महाप्रबंधक।