- Hindi News
- झािवमो के 6 विधायक भाजपा में होंगे शािमल
झािवमो के 6 विधायक भाजपा में होंगे शािमल
झाविमोके छह विधायक मंगलवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसकी पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली गई है। भाजपा ने विधानसभाध्यक्ष को पत्र भेजकर झाविमो के छह विधायकों को पार्टी में शामिल करने की अनुमति मांगी है। इधर, झाविमो के भी सभी बागी विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष मंगलवार को उपस्थित हो सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष से हरी झंडी मिलने के बाद ये सभी विधायक विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो जाएंगे। इसके बाद संभव है कि 13 फरवरी को रघुवर दास मंत्रिमंडल का विस्तार भी जाए।
दूसरी ओर, झाविमो ने अपने चार विधायकों नवीन जायसवाल, अमर बाउरी, गणेश गंझू और आलोक चौरसिया को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इसकी जानकारी पार्टी की ओर से विधानसभाध्यक्ष को भी दे दी गई है। पार्टी ने सोमवार को सभी विधायकों को बैठक में बुलाया था, लेकिन पार्टी विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और प्रकाश राम को छोड़कर कोई विधायक बैठक में शामिल नहीं हुआ। सभी विधायकों का मोबाइल भी बंद था। शक होने पर पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने स्पीकर को पत्र लिखकर इन सभी विधायकों पर निलंबन की सूचना दी।
रांची| मंत्रिमंडल विस्तार में देरी के मसले पर 39 विधायकों के साथ राजभवन जाने का दावा करनेवाले विपक्ष के काफिले में सोमवार को केवल 13 विधायक ही शामिल हुए। कांग्रेस का कोई विधायक नहीं था। जेवीएम के दो, जेएमएम के 10 और मासस का एक विधायक मार्च में था। झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने राज्यपाल से कहा कि भाजपा-आजसू गठबंधन वाली सरकार जोड़-तोड़ की राजनीति कर माहौल बिगाड़ रही है।
मंत्रिमंडल विस्तार जल्द
13को या 15 के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। मुख्यमंत्री मंगलवार को अमित शाह के बेटे की शादी में शामिल होने जाएंगे। शादी 11 को रिसेप्शन 15 को है।
कांग्रेस के भी चार विधायक भाजपा के संपर्क में
कांग्रेसके भी चार विधायक भाजपा से लगातार संपर्क में हैं। इनमें मनोज यादव, विदेश सिंह, निर्मला देवी और डॉ. इरफान अंसारी शामिल हैं।
गुप्त स्थान में हैं सभी बागी विधायक : झाविमोके बागी विधायकों को गुप्त स्थान पर रखा गया है। मोबाइल से संपर्क नहीं होने से कई अटकलें लगाई जा रही थीं। बाद में जानकारी मिली कि चार विधायक नवीन जायसवाल, अमर बाउरी, गणेश गंझू और आलोक चौरसिया दिल्ली कूच कर गए। और दो जानकी यादव और रणधीर सिंह अपने क्षेत्र में थे। सभी विधायक मंगलवार को रांची पहुंचेंगे। इसके बाद स्पीकर से मिलेंगे।