- Hindi News
- तीरंदाजी में झारखंड ओवरऑल चैंपियन, जीते तीन गोल्ड मेडल
तीरंदाजी में झारखंड ओवरऑल चैंपियन, जीते तीन गोल्ड मेडल
केरलमें चल रहे 35वें नेशनल गेम्स का नौवां दिन सोमवार झारखंड के नाम रहा। राज्य की झोली में एक ही दिन में चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक आए। इसके अलावा तीरंदाजी में राज्य की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। तीरंदाजी में तीन स्वर्ण पदक राज्य के खिलाड़ियों ने जीते। इसके अलावा एक स्वर्ण पदक लॉन बॉल्स में झारखंड के खाते में आया।
रिकर्व महिला टीम
दीपिकाकुमारी, लक्ष्मी रानी मांझी, रीना कुमारी रिमिल विरुली ने बेतरीन प्रदर्शन किया। मणिपुर को 6-2 से हरा स्वर्ण जीता।
लॉन बॉल्स वीमेंस टीम : रूपारानी तिर्की, कविता कुमारी, फरजाना खान सरिता तिर्की ने असम की टीम को 16-11 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।
लॉन बॉल्स में दो रजत
: लॉनबॉल्स में दो रजत पदक जीते। मेन ट्रिपल में पश्चिम बंगाल ने झारखंड को 22-17 से और मेन पेयर्स में असम ने झारखंड को 14-13 से हराया।
महिला रिकर्व सिंगल्स : लक्ष्मीरानी मांझी ने असम की सतबीर कौर सैनी को 7-3 से पराजित कर गोल्ड मेडल जीता।
मिक्स्ड डबल्स रिकर्व टीम
दीपिकाकुमारी और जयंत तालुकदार ने निशाना साधा। 6-2 से मणिपुर को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
निशाना लगाते जयंत।
रिकर्व महिला टीम का स्वर्ण जीतने वाली रीना, लक्ष्मी दीपिका कुमारी।
{दीपिका, लक्ष्मी, जयंत रिमिल के तीर लगे निशाने पर, लॉन बॉल्स की महिला टीम ने भी जीता सोना
{एक दिन में 4 स्वर्ण, 2 रजत 2 कांस्य पदक जीते
{सिंगल्स में दीपिका और जयंत ने किया निराश