पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईजी ने किया तुपुदाना ओपी प्रभारी को निलंबित

आईजी ने किया तुपुदाना ओपी प्रभारी को निलंबित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्षिणछोटानागपुर प्रमंडल के जोनल आईजी एमएस भाटिया ने सोमवार को तुपुदाना ओपी प्रभारी मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मनोज कुमार पर संदिग्ध आचरण और कर्तव्यहीनता का आरोप है। उन पर हाल के दिनों में पेट्रोल पंपों पर लूटपाट करनेवाले अपराधियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा है। संबंधित अपराधी तुपुदाना ओपी क्षेत्र के एक मामले में वांटेड था। उसे गिरफ्तार करने में उन पर कोताही बरतने का आरोप है।

छहमाह बाद लिया वारंट, फिर भी नहीं की गिरफ्तारी : तुपुदानाके एक आपराधिक मामले में मनोज कुमार स्वयं आईओ बने थे। मामले में पुलिस को राजू गोप, गेंदा सिंह और मिठू सिंह की तलाश थी। यह मामला तुपुदाना चौक पर लाल अशोक नाथ शाहदेव की हत्या का था। हत्या की यह घटना गत जून माह में हुई थी। इसमें वही राजू गोप है जो हाल में राजधानी के कई पेट्रोल पंप को लूटने का आरोपी है। तुपुदाना के मामले में अनुसंधानक सह ओपी प्रभारी ने काफी देर से करीब छह माह देर से कोर्ट से वारंट प्राप्त किया। यह मनोज कुमार की बड़ी लापरवाही मानी गई है।