पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोरहाबादी में दिखेगी राज्य की शिल्प कला

मोरहाबादी में दिखेगी राज्य की शिल्प कला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेस कॉन्फ्रंेस में जयनंदू, विनय कुमार चौबे अन्य।

सिटी रिपोर्टर | रांची

राष्ट्रीयखादी एवं सरस महोत्सव-2015 का आयोजन 11 से 27 फरवरी तक मोरहाबादी मैदान में होगा। उद्घाटन बुधवार को होगा। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी देते हुए झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जयनंदू ने बताया कि महोत्सव में शिल्पकार कारीगरों के बेहतरीन उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। ये उत्पाद लोग ऑर्डर देकर घर में भी प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम में सिलाई-कटाई, कसीदाकारी, बेंत बांस, टेकरी, चटाई, सूती रेशमी कताई, वस्त्र बुनाई आदि कौशल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। देश के ख्याति प्राप्त कवियों का एक सम्मेलन होगा। यहां विभिन्न राज्यों से आए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान आधार कार्ड और फोटो पहचान पत्र बनाने के कैंप लगेंगे। विभिन्न विषयों पर राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित होगा। मेले में प्रतिदिन बच्चों के बीच लेखन, चित्रांकन, गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य आदि प्रतियोगिताएं होंगी। डीसी विनय कुमार चौबे ने कहा कि विधि-व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। प्रवेश और निकास के लिए अतिरिक्त गेट भी होंगे। ट्रैफिक की व्यवस्था अच्छी होगी।

बैंक ऑफ इंडिया के जीएम जैन भूषण ने बताया कि परिसर में ई-गैलेरी बनाई जाएगी। यहां बैंकिंग थ्रू मोबाइल, इंस्टेंट मनी ट्रांस्फर आदि की जानकारी दी जाएगी। जन-धन योजना के तहत खाते खोले जाएंगे। बैंकिंग संबंधी कई जानकारियों दी जाएंगी।