- Hindi News
- कालाजार में मदद करेगा बिल मलिंडा गेट्स फाउंडेशन
कालाजार में मदद करेगा बिल मलिंडा गेट्स फाउंडेशन
रांची | अंतरराष्ट्रीयसंस्था बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन झारखंड में कालाजार से निपटने के लिए अपना सहयोग देगा। फाउंडेशन अंतरराष्ट्रीय संस्था केयर के माध्यम से अपनी आर्थिक और तकनीकी सहायता मुहैया कराएगा। इसके तहत झारखंड के कालाजार प्रभावित चार जिलों दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज के 33 प्रखंडों में कालाजार की दवा के साथ-साथ सभी मानव संसाधन केयर इंडिया उपलब्ध कराएगी। चारों जिलों में कालाजार के जिम्मेवार सैंड फ्लाई के खात्मे के लिए जरूरी उपकरणों का रांची पहुंचना शुरू हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य निदेशक प्रमुख डॉ. सुमंत मिश्रा ने बताया कि बालू मक्खी को समाप्त किया जाएगा।