2150 एमपीडब्लू का होगा पद सृजन
रांची | राज्यमें नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीडीसीपी) के तहत 2150 एमपीडब्लू (मल्टी पर्पस वर्कर्स) के पद सृजन की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू की गई है। इसके लिए फाइल वित्त विभाग को भेजी जा रही है। पद सृजन के बाद पद से हटाए गए 1891 एमपीडब्लू के समायोजन/नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताते चलें कि 1800 एमपीडब्लू की सेवा समाप्त कर दी गई थी। ये लोग पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं। एमपीडब्लू ने समायोजन की मांग को लेकर कई बार आंदोलन भी किया।