- Hindi News
- जीएसटी एक्ट आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी : मीणा
जीएसटी एक्ट आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी : मीणा
रांची | वाणिज्यकरसचिव एमएम मीणा ने दावा किया है कि जीएसटी एक्ट देश में टैक्स रिफॉर्म की दिशा में सबसे बड़ा कदम है। इस से राज्यों की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी। इसलिए विभागीय अधिकारियों के इस एक्ट के सभी नियमों की जानकारी होनी जरूरी है। वाणिज्यकर सचिव रांची के सूचना भवन में आयोजित कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यशाला में राज्य के विभिन्न अंचलों के करीब पचास अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।