पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्यूटी काॅन्टेस्ट के नाम पर कराता था गलत काम

ब्यूटी काॅन्टेस्ट के नाम पर कराता था गलत काम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवतियोंके साथ सैक्सुअल हरासमेंट करने के आरोपी सुनील सिंह और यामिनी को गोंदा थाना पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया है। यामिनी को महिला थाना में रखा गया है, जबकि सुनील सिंह को गोंदा थाना में रखा गया है। सुनील पटना के विक्रम का रहनेवाला है। रांची में वह तुपुदाना इलाके में किराए पर रहता है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा। दोनों रॉक गार्डेन से तब पकड़े गए जब वे लोग प्रिया नामक युवती की तसवीर ले रहे थे। इससे पहले प्रिया को ब्यूटी काॅन्टेस्ट में शामिल करने के लिए रविवार को राजधानी के मेन रोड स्थित सरताज होटल में बुलाया गया था। वहां लंबे समय तक प्रिया का इंटरव्यू लिया गया। उसी वक्त उसे महसूस हुआ कि वह झांसा दे रहा है।

क्याहै मामला : पिछलेछह महीने से आरोपी सुनील और यामिनी रांची में लड़कियों को ब्यूटी काॅन्टेस्ट के लिए आमंत्रित करते थे। इसमें चार-पांच लड़कियों को वह चुनता था, फिर कम पोशाक में शूटिंग करता था। कम पोशाक वाली फोटो का वह एमएमएस बनाकर युवतियों की ब्लैकमेलिंग करता था। इसका खुलासा सोमवार को तब हुआ जब सदर डीएसपी सत्यवीर सिंह ने दोनों आरोपियों के साथ सख्ती से पूछताछ की। मिस इंडिया इंटरनेशनल वर्ल्ड वाइड की प्रतिभागी प्रिया कुमार झा ने सुनील पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया है।

प्रिया ने सोमवार को महिला आयोग के कार्यालय पहुंचकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की। कहा कि फोटो शूट कर गलत काम के लिए इस्तेमाल किया। महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ माजी और सदस्य किरण कुमारी ने प्रिया की बात सुनने के बाद उसे महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। माजी ने डीजीपी से इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

रॉक गार्डेन में सुनील िसंह और यामिनी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस।