- Hindi News
- 31 मार्च तक तैयार कर लें लेबर बजट : सिन्हा
31 मार्च तक तैयार कर लें लेबर बजट : सिन्हा
रांची | ग्रामीणविकास विभाग के प्रधान सचिव एनएन सिन्हा ने 31 मार्च तक मनरेगा का लेबर बजट बनाने का निर्देश दिया है। इस दौरान सभी योजनाओं को स्वीकृत करने का निर्देश भी सिन्हा ने दिया। सोमवार को विभागीय सभागार में श्रम बजट निर्माण पर जिलों से प्राप्त प्रजेंटेशन की समीक्षा के क्रम में सिन्हा ने यह निर्देश दिया। बैठक में मनरेगा आयुक्त राहुल कुमार पुरवार के अलावा रामगढ़, हजारीबाग, पलामू, गढ़वा, धनबाद, लातेहार, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा, कोडरमा, साहेबगंज, पाकुड़ और गिरिडीह के उपायुक्तों और डीडीसी ने भाग लिया। सिन्हा ने शौचालय निर्माण सेचुरेशन मोड पर करने की बात कही। सीएफटी प्रखंडों में एसएचजी मेंबर्स को ही मेट बनाने का निर्णय हुआ। हर सीएफटी पंचायतों में बेयरफुट इंजीनियरों के नियोजन पर भी फैसला हुआ। रोड साइड प्लांटेशन कराने और इसके लिए जिला स्तर या प्रखंड स्तर पर नर्सरी तैयार करने की बात तय हुई।