- Hindi News
- नन बैकिंग एजेंटों ने निकाली रैली, प्रबंधकों का फूंका पुतला
नन बैकिंग एजेंटों ने निकाली रैली, प्रबंधकों का फूंका पुतला
ननबैंकिंग अभिकर्ता और निवेशक सुरक्षा समिति की ओर से सोमवार को नन बैंकिंग एजेंटों की रैली निकाली गई। इसमें रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों के एजेंट और निवेशक शामिल हुए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। रैली राजभवन के पास समाप्त हुई। यहां पर एजेंटों ने नन बैकिंग कंपनी के सीएमडी और निदेशकों के पुतले जलाए। इसके बाद अफसरों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें नन बैकिंग कंपनियों के सीएमडी निदेशकों की अविलंब गिरफ्तारी करने, एजेंटों पर हो रहे एफआईआर को वापस लेने, निवेशकों का पैसा वापस लौटाने और जितनी भी नन बैकिंग कंपनियां चल रही है, उसे अविलंब बंद करने की मांग की गई। रैली का नेतृत्व अध्यक्ष जावेद अख्तर, सचिव मो. इरफान, उपसचिव सिनू तिर्की, कोषाध्यक्ष सिद्धीक अंसारी, मो. इब्राहिम और अरविंद महतो ने किया।
जाममें फंसे रहे बच्चे : रैलीके दौरान सड़कों पर लंबा जाम लगा रहा। आम लोग घंटों जाम में फंसे रहे। कई स्कूली बस भी जाम में फंसा रहा। भूख से बच्चे परेशान रहे।