आईजी ने दो को किया निलंबित
रांची | जोनलआईजी एमएस भाटिया ने सरायकेला खरसावां के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन दोनों पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने का आरोप है। इनके खिलाफ मिली शिकायत के बाद पुलिस ने भी जांच की थी। जांच में इन्हें दोषी पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई। अभिजीत ग्रुप परिसर से पिछले दिनों छह ट्रक एंगल चोरी करके ले जाया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद दोनों पुलिसकर्मी विक्रम सिंह और विदेश पांडेय चोरी में शामिल लोगों से पैसे मांग रहे थे।