शिक्षिका से मांगी दो लाख की रंगदारी
सदरथाना क्षेत्र के टुनकी टोला निवासी शिक्षिका प्रेमलता मिंज से दो लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर उसकी और उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दी गई है। इस संबंध में सदर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रंगदारी पत्र भेजकर मांगी गई है। सिटी एसपी ने बताया कि संदेह के आधार पर कई लोगांे से पूछताछ की गई। अभी तक रंगदारी मांगने वाले का सुराग नहीं मिल पाया है। जांच जारी है।