डीबी स्टार रांची
डीबी स्टार >रांची
राजधानी के ह्रदय स्थल अलबर्ट एक्का चौक से 100 कदम की दूरी पर स्थित लाइन तालाब चडरी के किनारों को पार्क के रूप में विकसित करने की योजना अभी तक अधूरी है। यह योजना वर्ष 2007 में बनी थी। इसके निर्माण में दो करोड़ से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। वर्ष 2013 में अधूरे निर्माण के बावजूद पार्क का विधिवत उद्घाटन भी हुआ। लेकिन आम लोगों को आकर्षित करने के लिए झूले, फाउंटेन और रेस्टोरेंट बनाने की योजना भी अभी तक अधर में है। डीबी स्टार ने 15 जनवरी के अंक में \\\"उद्घाटन के बाद भी ताला\\\' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि वर्ष 2013 के अगस्त महीने में आरआरडीए ने प्रकाश कंस्ट्रक्शन को इसके संचालन की जिम्मेवारी दी थी। इसके एवज में सालाना 15 लाख रुपए ठेकेदार आरआरडीए को देते। एग्रीमेंट के तहत ठेकेदार को दो से पांच करोड़ रुपए खर्च करके तालाब को विकसित करना था। लेकिन आम लोगों की सहुलियत के लिए बनाए गया पार्क पशुओं का चारागाह बन गया है। इस संबंध में आरआरडीए के सचिव असी ओड़ेया ने पार्क जल्द शुरू करने की बात कही थी। लेकिन अभी तक अधूरा काम शुरू नहीं हो पाया।