वाहन में फंसे हुए थे दो शव
वाहन में फंसे हुए थे दो शव
बांसारूलीगांव से बेदिया परिवार कार्तिक के इलाज के लिए रांची रहा था। लेकिन, चांदीडीह के पास ड्राइवर को गार्डवाल के कारण सड़क नहीं दिखी और वहां बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर ही पड़े थे। इनसे बचने के चक्कर में बोलेरो जामुन के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि चार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि, एक की मृत्यु रिम्स में इलाज के दौरान हुई। दुर्घटना में दो शव वाहन में ही फंसे रह गए, जिन्हें जेसीबी की सहायता से निकाला गया।