पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्राइम रिपोर्टर |रांची

क्राइम रिपोर्टर |रांची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर |रांची

चांदीडीहके पास मंगलवार रात दस बजे अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सिल्ली के कार्तिक बेदिया (60), पहुला देवी (55), कृष्णा बेदिया (32),पंकज बेदिया (22) एक ही परिवार के थे। एक अन्य मृतक सत्यनारायण महतो (26) ड्राइवर था। दुर्घटना में शंकर बेदिया घायल हैं, जिनका इलाज रिम्स में चल रहा है। वाहन में 12 साल की रानी भी थी, जो सुरक्षित है।

खास यह है कि दुर्घटना स्थल से किसी ने भी घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। उल्टा मृत घायल पड़े लोगों के पर्स, मोबाइल आदि लूट लिए। हालांकि, बाद में कुछ आजसू कार्यकर्ताओं ने घायलों को रिम्स पहुंचाया। पुलिस को बुधवार सुबह घटना का पता चला।