पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलिटिकल रिपोर्टर | रांची

पॉलिटिकल रिपोर्टर | रांची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर | रांची

दिल्लीस्थित झारखंड भवन में मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में बुधवार को झाविमो के छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इधर, झारखंड में झाविमो ने इसके विरोध में काला दिवस मनाया। दिल्ली में रवींद्र कुमार राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर इन छहों विधायकों का वे खुले मन से स्वागत करते हैं। इन्होंने झारखंड के हित में बड़ा फैसला किया है। इससे पार्टी मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री राज्यहित में अब और मजबूती से फैसला ले सकेंगे। झाविमोने जताया विरोध : पेज 4