नि:शक्त बच्चों को दिया प्रशिक्षण
नि:शक्त बच्चों को दिया प्रशिक्षण
रातू|आदिवासीबालविकास विद्यालय में नि:शक्त बच्चों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम जमशेदजी टाटा ट्रस्ट के तत्वाधान में हो रहा है। इस कार्यक्रम में रांची, नामकुम, रातू, मांडर, नगड़ी के 305 बच्चे शामिल हो रहे हंै। बच्चों को एथलेटिक्स, फुटबॉल बाउची जैसे खेलों में शामिल कर उनकी प्रतिभा को निखानने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावाे बच्चों को मेडिकल चेकअप की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस संदर्भ में ट्रस्ट के सहायक निदेशक सतवीर सिंह ने बताया कि 17 जुलाई 2013 को राज्यपाल द्वारा इस ट्रस्ट को लांच किया गया था। टाटा द्वारा स्थापित यह तीन साल का प्रोजेक्ट है। हर छह माह में नया बैच प्रारंभ किया जाता है। पिछले कैंप के छह बच्चे को नेशनल खेल में पुरस्कार भी मिला था। इस ट्रस्ट के पार्टनर में सर्व शिक्षा अभियान दीपशिखा भी शामिल है।