- Hindi News
- लातेहार निगरानी के हत्थे चढ़ा विद्युत विभाग का जू. इंजीनियर
लातेहार-निगरानी के हत्थे चढ़ा विद्युत विभाग का जू. इंजीनियर
निगरानी की टीम ने बुधवार को विद्युत विभाग के कनीय अभियंता सीताराम चातोम्बा को रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। उनकी जेब से रिश्वत के तौर पर लिए गए केमिकल्स लगे 2500 रुपए बरामद किए गए हैं। इसमें पांच-पांच सौ के तीन एक हजार रुपए का एक नोट शामिल हैं। निगरानी विभाग के डीएसपी सुरेंद्र सालवा ने बताया कि लातेहार के रौशन कुमार ने जनवरी माह में घरेलू विद्युत कनेक्शन लेने के लिए विभाग में आवेदन दिया था। इसके एवज में जेई चातोम्बा ने तीन हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। 2500 रुपए में कनेक्शन देने की बात तय हुई। इस बीच रौशन ने इसकी शिकायत रांची के निगरानी विभाग के पदाधिकारियों से की। इसके बाद रणनीति बनाई गई। उन्हें केमिकल्स लगे 2500 रुपए दिए गए, जिसे मौके पर बरामद कर लिया गया।