सभी मसालों के भाव में रही स्थिरता
रांची | थोकमंडियों में इस समय मसालों में स्थिरता है। कारोबारियों ने बताया कि आगामी त्योहारों पर मांग निकलने से भाव तेज हो सकते हैं। बुधवार को थोक में जीरा 150 से 170 रुपए, काली मिर्च 700 से 800 रुपए, हल्दी 75 से 105 रुपए, लाल मिर्च 90 से 100 रुपए, सरसों 50 से 60 रुपए, मेथी 80 से 100 रुपए प्रति किलो बिके। मसालों की कीमतें करीब 7 दिनों से स्थिर हैं।